भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल अटल सेतु शुरू होने के बाद आने वाले दिन में नवी मुंबई में प्रॉपर्टी कीमतों में और उछाल आ सकता हैं वही नवी मुंबई एयरपोर्ट से लगे उलवे नोड की प्रॉपर्टी कीमतों में उछाल आया है। छह महीने में कीमतों में 10 से 15 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। इसके साथ ही उलवे से लगे द्रोणागिरी और चिरले में भी कीमतें बढ़ी हैं। अटल सेतु बनाने के बाद उलवे से मुंबई के शिवडी को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण ब्रिज बन गया है। इससे नवी मुंबई से मुंबई की दूरी केवल 20 मिनट में पूरी होगी।
उलवे नोड में बन रहे नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और जियो यूनिवर्सिटी के कारण भी यह पसंदीदा स्थान बन रहा है। यहां पिछले तीन वर्षों में फ्लैट की कीमतें लगभग 35 फीसदी बढ़ी हैं। उलवे में खारकोपर और बामनडोंगरी की वजह से भी प्रॉपर्टी की कीमतों में बूम है। जेएनपीटी के लिए उलवे नोड पसंदीदा बना हुआ है।
रियल एस्टेट मार्केट के जानकार का कहना हैं आने वाले दिनों में नवी मुंबई में घर की कीमत बढ़ेगा ,अटल सेतु शुरू होने से नवी मुंबई में अगले 3 साल में प्रॉपर्टी की कीमत काफी बढ़ने की उम्मीद हैं। एयरपोर्ट शुरू होते ही यहाँ की प्रॉपर्टी के रेट आसमान छुवेगा।